Uttar Pradesh

Etawah News : गड्डा मुक्त अभियान में अधिकारियों की लापरवाही, पैदल चलना भी हो रहा दूभर

Etawah News : जसवन्तनगर इटावा, तहसील क्षेत्र में गड्डा मुक्त अभियान सिर्फ आदेशों पर चला है। परिणाम है कि क्षेत्र में कई सड़कों की हालत खस्ता है। समझ ही नहीं आता कि सड़क में गड्डा है या गड्डों में सड़क है। दूभर हो गया है। आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। उधर, सबकुछ जानने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार और जनप्रतिनिधि हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

सड़कों की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने गड्डा मुक्त अभियान चलाया है। लगातार मुख्यमंत्री अफसरों से कह रहे हैं कि 10 अक्टूबर तक सड़के गढ्ढा मुक्त हो जाये। सरकार की ओर से लगातार इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि सड़कों को गड्डा मुक्त कर दिया जाए। लेकिन जिले के अधिकारियों की बेपरवाही का नतीजा है कि यहां अभियान पूरी तरह से धड़ाम हो गया है। अफसरों को लिंक मार्ग के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों में गड्डा नजर ही नहीं आता है।

कचौरा घाट मार्ग

कचौरा घाट मार्ग इटावा जिले को आगरा जिले के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को मध्यप्रदेश व राजस्थान राज्य को जोड़ने वाला ये एक प्रमुख मार्ग है, जो दो जिलों के साथ तीन राज्यों को जोड़ने वाली सड़क बदहाली पर आंसू बहा रही है। इस मार्ग पर स्थित गाँव श्यामनगर में सड़क पर लगभग तीन से चार फुट गहरा गढ्ढा है, जिसमें आये दिन बाइक सवार गिर कर घायल हो रहे हैं कई बार राजस्थान और मध्यप्रदेश जाने वाले ट्रकों के पहियों के बैरिंग टूट कर फँस चुके हैं गढ्ढे में यदि पानी भर जाए तो पता नहीं चलता है कि सड़क पर गढ्ढा है या गढ्ढे में सड़क।

राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क

राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क में बारिश के मौसम में हाईवे पर जगह-जगह बड़े–बड़े गड्ढे हो गए हैं। जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। गड्ढे भी इतने गहरे और बड़े हैं कि गाड़ियों के पहिये समा जाए। हाईवे पर जगह-जगह सड़क उखड़ी पड़ी है। उखड़ी सड़क की बजरी आपको जगह पड़ी मिल जायेगी। जो दुर्घटनाओं का बहुत बड़ा कारण है। बजरी पर अक्सर कर दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर फिसल जाते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं।

जर्जर हो रहीं सड़कें

सड़कें जर्जर होने से आवागमन में दिक्कत होती है छोटे से गढ्ढे अब विशाल रूप ले चुके है। आए दिन गड्ढे में कोई न कोई गिरता है। लेकिन प्रशासन को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। आगरा जिले को जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। आए दिन बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर बने गड्ढे जानलेवा हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Mainpuri News : विद्युत कर्मियों ने की दबंगई, तो ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button