Advertisement

ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हो रहा Bollywood v/s South सुपरस्टार का जुबानी जंग

Share
Advertisement

Entertainment  की दुनिया में हिंदी भाषा को लेकर तूफानी जंग जारी है। बता दें की Bollywood v/s South  में हिंदी भाषा को लेकर ट्विटर पर बड़ा विवाद होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। दोनों इंडस्ट्री के जाने माने दो बड़े सितारें आपस में हिंदी भाषा को लेकर भीड़ते हुए नजर आ रहे है। हिंदी भाषा पर दिए एक बयान के बाद से जहां साउथ के हीरो किच्चा सुदिप सुर्खियों में है, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी इस मामले पर खुब चर्चाओं के बाजार में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वो अलग बात है कि साउथ इंडस्ट्री का आजकल तगड़ा बोलबाला चल रहा हैं। एक के बाद एक सुपर-डुपर हिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखरते नजर आ रही है।

Advertisement

क्यों बढ़ा हिंदी भाषा को लेकर विवाद?

पूरी बहस तब शुरु हुई जब साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदिप ने हाल ही में कहा कि “हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है”।  सुदीप के इस बयान पर सुपरस्टार अजय देवगन ने आपत्ति जताते हुए सुदिप से उन्होंने सवाल किया था कि आप अपनी फिल्मों को हिंदी में क्यों डब करते हैं?  हालाकि किच्चा सुदिप ने बाद में ये साफ तौर से कहा था कि उनके दिए गए बयान से किसी को आहात करने का कोई इरादा नहीं था। किच्चा ने अजय को रिपलाई देते हुए कहा कि वो उन्हें मिलकर समझाएंगे कि उन्होंने ये किस संदर्भ में कहा था। और वो हर भाषा का सम्मान करते हैं। उनके स्टेटमेंट के ट्रांसलेशन में हुई गलती की वजह से ऐसा सब कुछ हुआ था। हालांकि इस विवाद को दोनों एक्टर्स ने खत्म करते हुए बाद में एक दूसरे को अपना दोस्त बताया।

बढ़ते विवाद पर सुपरस्टार सोनू सूद ने दिया रिएक्शन

साउथ सुपरस्टार और कोरोना काल में मसीहा के रुप में देखे जाने वाले Sonu Sood ने भी बढ़ते विवाद पर अपना रिएक्शन जाहिर किया है। बता दें सोनू सूद साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड के फिल्मों में भी काफी अहम रोल अदा करते हैं। सोनू इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में फिल्मी स्टाइल में कहां कि- भारत की एक ही राष्ट्रभाषा है, वो हैं सिर्फ एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट। हालाकि इससे फर्क भी नहीं पड़ता की आप कौन सी इंडस्ट्री से आते हैं। अगर आप जनता और फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे तो वो भी आपको उतना ही प्यार देंगे साथ ही आपका सम्मान भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *