BIGG BOSS OTT 2:  वीकेंड का वार में सलमान खान ने पी सिगरेट? ऑन स्टेज कहते सुने गए अपशब्द

वीकेंड का वार में सलमान खान ने पी सिगरेट?

वीकेंड का वार में सलमान खान ने पी सिगरेट?

Share

Salman khan smoked in Bigg Boss OTT 2: सलमान खान अक्सर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को ज्ञान देते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन सलमान खान से इस बार एक नहीं बल्कि दो-दो गलतियां हो गई हैँ।

सलमान खान को बिग बॉस की जान माना जाता है। शो में हर वीकेंड सलमान आते हैं और कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि वह घर के बाहर कैसे दिख रहे हैं। उन्हें गाइड करते हैं, फटकार लगाते हैं। लेकिन सलमान खान इस बार खुद फंस गए हैं। बता दें कि सलमान वीकेंड के वार के हालिया एपिसोड में सिगरेट के साथ देखे गए हैं। जिसके बाद सलमान खान को यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

शो में सिगरेट पीते दिखे सलमान खान और कह डाले अपशब्द

दरअसल सलमान वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को सही ढंग से बिहेव करने और गाली गलौच न करने के लिए टोकते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने आकांक्षा पुरी और जद की भी जमकर क्लास लगाई थी। लेकिन इस बार सलमान ने खुद गड़बड़ी कर दी है। सलमान ने ऑन एयर शो में ऐसा कुछ बोल दिया है जो दर्शकों के लिए काफी अनकंफर्टेबल था। इसके साथ ही सलमान शो में धूम्रपान भी करते देखे गए।

जी हां, यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। दरअसल, शो में सलमान खान शनिवार की रात वीकेंड का वार में घर सदस्यों की क्लास लगा रहे थे. इस बीच सलमान खान के उंगलियों में फंसी सिगरेट को लोग इग्नोर न कर सके। सलमान के हाथ में सिगरेट को तब नोटिस किया गया जब सलमान साइरस को घर में टिेके रहने का ज्ञान दे रहे थे। वहीं सलमान खान इस बीच अपशब्द भी कहते दिखे।

सलमान खान पर जमकर भड़के यूजर्स

एक यूजर ने इस फोटो पर लिखा,पाखंडी। तो वहीं दूसरे ने लिखा, पिछले हफ्ते ही एक वीडियो में प्रोमो देखा था जहां भाई कंटेस्टेंट्स को सलाह दे रहे थै कि ऑनस्क्रीन किस करना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। तीसरे यूजर ने लिखा, अब आपकी संस्कृति कहां गई।

https://twitter.com/BEINGRADHE2727/status/1677928338869092352?s=20

सलमान को है सिगरेट पीने की लत

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान की सिगरेट के साथ कोई तस्वीर वायरल हुई है। इससे पहले भी कई फिल्म के सेट से उनकी तस्वीरें सामने आई है। टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान भी सलमान को सिगरेट पीते देखा गया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस तस्वीर पर सलमान का क्या रिएक्शन आता है।

ये भी पढ़े: ‘मैं पुण्य हूं या पाप हूं..’, शाहरुख खान स्टारर जवान के दमदार प्रीव्यू ने उड़ाए फैंस के होश