
एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने हर अंदाज से हर बार फैंस के बीच अपनी खूबसूरती से दीवाना बना देती हैं इसी वजह से फैंस उनको और उनके लुक को देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं, नोरा भी किसी न किसी कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। अपने डांस का जादू तो उन्होंने दुनियाभर के लोगों पर चलाया ही है, साथ ही लोग उनकी सिजलिंग अदाओं पर भी फिदा रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अब एक बार फिर से अपने नए लुक से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
Nora Fatehi ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान
नोरा फतेही को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है उन्होंने अपने टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है।वह खुद को एक जबरदस्त डांसर के साथ-साथ एक्ट्रेस के तौर पर भी लोगों के दिलों में छाप छोड़ चुकीं हैं आज उनके चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं, जो नोरा की एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं।

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना सिजलिंग वीडियो
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक हॉट और सिजलिंग वीडियो शेयर किया है उनकी अदाओं को देखकर फैंस नोरा के दीवाने हुए जा रहें हैं। इस वीडियो में नोरा को नियोन कलर की बॉडीकोन ड्रेस पहने देखा जा रहा है। इसके साथ उन्होंने शिमरी हैंडबैग कैरी किया है। वहीं, एक्ट्रेस ने नियोन कलर की ही हाई हील्स कैरी की है।
हॉटनेस से बिखेरा नोरा ने अपना जलवा
नोरा ने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने हूप ईयररिंग्स कैरी किए हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट और खूबसूरत दिख रही हैं। फैंस के बीच अब उनका ये अवतार भी तेजी से वायरल होने लगा है। वहीं, इस पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं, जो तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं।
एक बार फिर जज के तौर पर नजर आएंगी नोरा
अगर बात करें नोरा के वर्क फ्रंट की तो पिछले कुछ समय से उन्हें कई रियलिटी शोज में जज की कुर्सी संभालते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में खबर आई है कि अब नोरा डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में भी जज के तौर पर नजर आने वाली हैं।
रिपोर्ट- अंजलि