शिक्षा

Health News: क्या आप भी रहना चाहते हमेशा जवान, तो बस खा लो ये चीज

Health News: ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। डॉक्टर हो या हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नट्स और सीड्स खाने की सलाह दी जाती है। ड्राईफ्रूट में सबसे हेल्दी बादाम होता है।

अगर डॉक्टर की  माने तो हर इंसान को बादाम जरूर खाना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड  और पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए बादाम बेहद कारगर है।

बादाम खाने का सही समय

बादाम खाने का सही समय सुबह का वक्त होता है ।अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहते हैं।

भिगोए हुए बादाम ही खाना चाहिए, क्योंकि इसे पचाना आसान होता है. बच्चे को 2-3 बादाम जरूर खाना चाहिए वहीं बड़े-बुजुर्ग को 5-6 बादाम खाने चाहिए.

एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए

एक दिन में आप 8-10 बादाम रोजाना खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में भिगोए हुए बादाम खा सकते हैं। बच्चे को 2-3 बादाम खाना चाहिए वहीं बुजुर्ग को 5-6 भीगे हुए बादाम खाना चाहिए।

आइए जानते है बादाम खाने के फायदे

पाचन तंत्र के लिए सहायक

बादाम पाचन शक्ति के लिए काफी फायदेमंद होता है।  बादाम खाली पेट खाना पाचन तंत्र के लिए सही होता है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर बादाम खाते हैं तो यह आपको स्वस्थ और फिट रखने में मददगार हो सकता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

आपको बता दें कि बादाम एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन्स का खजाना होता है। जो त्वचा और बालों के लिए यह रामबाण होता है। रोजाना बादाम का सेवन बालों को मजबूत और त्वचा को हेल्दी बनाता है। इसके सेवन से दोनों से जुड़ी समस्याएं  भी खत्म हो जाती हैं।

दिल की सेहत का रखे ख्याल

बादाम खाना दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसे खाने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। बादाम दिल से जुड़ी बीमारियों से बचा बचाता हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी हर दिन बादाम खाने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/health/health-news-side-effects-of-driniking-excessive-coldrink-details-in-hindi/

follow us on : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button