भूकंप से नेपाल में भीषण तबाही, 141 की मौत, दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी तेज झटके आए

Share

शुक्रवार रात 11:32 बजे नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप हुआ। इसमें 141 से अधिक लोग मर गए हैं। नेपाल में सबसे अधिक प्रभावित जिले दो हैं। इनमें 36 लोग रुकुम पश्चिम में और 105 जाजरकोट में मारे गए।

केंद्र काठमांडू से 10 किमी उत्तर-पश्चिम में, 331 किमी उत्तर-पश्चिम में था। DIG कुवेर कडायतेन ने मौत की पुष्टि की है। काठमांडू पोस्ट ने बताया कि भूकंप में अब तक 140 लोग घायल हो गए हैं।

भारत भी भूकंप से प्रभावित हुआ। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार की राजधानी पटना में सबसे अधिक नुकसान हुआ। भूकंप से अभी तक भारत में जान-माल का नुकसान की खबर नहीं है।

बिहार में पटना समेत आरा, दरभंगा, गया, वैशाली, खगड़िया, सिवान, बेतिया, बक्सर, बगहा, नालंदा, नवादा 11 जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के दौरान धरती करीब एक मिनट तक धरती हिलती रही। कई बार आफ्टर शॉक्स भी महसूस किए गए। सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और दरभंगा के कुछ हिस्से जोन 5 में आते हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। राजधानी पटना सहित बिहार के बाकी हिस्से जोन 4 में आते हैं, जहां भूकंप का खतरा कम रहता है।

ये भी पढ़ें: Hamirpur: त्योहारों से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, होटलों औऱ किराना दुकानों में की छापेमारी