Ram Navami 2022: राम नवमी पर भेजें ये शुभ संदेश | Ram Navami Shubh Sandesh

Ram Navami 2022: आज रविवार 10 अप्रैल को देशभर में रामनवमी का त्योहार माना जा रहा है। रामनवमी का पावन पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। रामनवमी (Ram Navami) के दिन अयोध्या में राजा दशरथ के घर भगवान श्री राम (Shri Ram) का जन्म हुआ था। विभिन्न धार्मिक स्थलों में अनुष्ठानों के साथ-साथ घरों में विधिवत तरीके से भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) की पूजा की जाती है। आप अपने परिवार और रिश्तेदारों को राम नवमी के दिन शुभ संदेश (Ram Navami Shubh Sandesh) भेज सकते है।
राम नवमी पर भेजें ये शुभ संदेश
राम जी की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सूरुर मिलता है,
जो भी जाता है राम के द्वार,
कुछ न कुछ जरुर मिलता है।।
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।
नवरात्रि के आखिरी दिन मनाया जाता है रामनवमी का पर्व
हिंदू धर्म में प्रत्येक त्योहार का एक अपना विशेष महत्व है। मालूम हो कि साल में चार बार नवरात्र आते हैं जिसमें से शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ये नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में मां के 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है। नवरात्र को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। जिसके बाद नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है।
रामनवमी के दिन की जाती है राम और माता सीता की पूजा
यह त्योहार भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन अयोध्या में राजा दशरथ के घर भगवान श्री रामका (Ram Navami Shubh Sandesh) जन्म हुआ था। इस दिन विधिविधान के साथ भगवान राम और माता सीता की पूजा अर्चना की जाती है।