राष्ट्रीयविदेश

Denis Manturov: आज भारत दैरे पर रहेंगे रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

Denis Manturov: सोमवार को भारत दैरे पर रहेंगे रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव। मंटुरोव मुंबई में रूसी-भारतीय व्यापार मंच के पूर्ण सत्र का हिस्सा बनेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और रूस के उद्यमियों के बीच सहयोग और संबंधों को बढ़ाना है।

आपको बता दें कि रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के भारत दौरे के दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से व्यापार, आर्थिक, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग के एक अहम सत्र का संयुक्त रूप से आयोजन करेंगे।

पीएम मोदी ने दो सत्रों को संबोधित किया

11 नवंबर को इस मामले में रूसी दूतावास के अनुसार मंटुरोव मुंबई में रूसी-भारतीय व्यापार मंच के पूर्ण सत्र का भी हिस्सा बनेंगे। बताया जा रहा है कि इस सत्र का आयोजन भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की द्वारा किया जा रहा है।मुंबई के बाद मंटुरोव मंगलवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री जयशंकर के साथ अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग के 25वें सत्र की बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने रूस के कजान शहर में मास्को की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने दो सत्रों को संबोधित किया था। साथ ही पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को बहुत सफल बताया था और रूस के राष्ट्रपति पुतिन और रूस के लोगों और उनकी सरकार को उनके स्वागत और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया था।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति ने दिलाई देश के नए CJI संजीव खन्ना को शपथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button