Delhi Police : दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में महिला पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात रोकी गई। कमला मार्केट थाना क्षेत्र में गश्त कर रही महिला चौकी की टीम ने 17 साल की नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचाया और मौके पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
खुशबू और पूजा इलाके में पेट्रोलिंग
पुलिस के मुताबिक, 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10 बजे एसएन मार्ग चौकी की प्रभारी एसआई किरण सेठी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल खुशबू और पूजा इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थीं। इसी दौरान लड़की उनके पास पहुंची और मदद मांगी। पीड़िता ने बताया कि वह बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है और 14 मार्च को घर छोड़कर दिल्ली आ गई थी।
लड़की के साथ की गलत हरकतें
लड़की ने आगे कहा कि उसके एक परिचित शिवजी दास ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लिया और नेहरू विहार स्थित घर में रखा, जहां वह 15 मार्च से 2 अप्रैल तक घरेलू काम के बहाने रह रही थी। आरोपी ने लड़की के साथ गलत हरकतें की और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।
लड़की को सुरक्षित कर आरोपी को पकड़ा
2 अप्रैल को आरोपी लड़की को एस.एन. मार्ग इलाके में ले गया और पार्किंग में इंतजार करने को कहा। इस दौरान लड़की ने माहौल संदिग्ध पाया और महिला पुलिस टीम की ओर इशारा कर मदद मांगी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया, लड़की को सुरक्षित किया और आरोपी को पकड़ लिया।
BNS की धारा के तहत मामला दर्ज
जांच में सामने आया कि आरोपी किसी के साथ सौदा कर लड़की को बेचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई से यह योजना विफल हो गई। कमला मार्केट थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश
नाबालिग का मेडिकल कराया गया और उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश कर फिलहाल शेल्टर होम में रखा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवजी दास के रूप में हुई, जो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के नेहरू विहार, दयालपुर में रह रहा था।
ये भी पढ़ें- सीजफायर के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, ‘तुरंत छोड़ दें ईरान’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









