दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, प्रदूषण में भी आई कमी

Delhi Weather

Delhi Weather

Share

Delhi Weather : दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले पांच-छह दिनों में अधिकतम तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-NCR में आज सुबह तेज हवाएं चलने से थोड़ा ठंड का अहसास हुआ। पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का भी अहसास हो रहा है। आज सुबह भी मौसम साफ रहा।

तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच से छह दिन में ही अधिकतम तापमान तीस डिग्री से अधिक जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। बृहस्पतिवार को भी तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा।

बादल छाए रहेंगे

वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार के दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रदूषण भी साफ हो गया

तेज हवाओं के असर से दिल्ली का प्रदूषण भी साफ हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। इस साल यानी 2025 में इतना कम एक्यूआइ पहली बार दर्ज किया गया है। एक दिन पहले बुधवार को यह 212 रहा था। तेज हवाओं के चलते 24 घंटे के दौरान इसमें 78 अंकों की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया इनकम टैक्स बिल लोकसभा में किया पेश, 60 साल पुराने टैक्स सिस्टम को बनाएगा पारदर्शी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप