कोहरे और ठंड से थमी रफ्तार, खराब मौसम का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार

Delhi
Delhi : मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को शाम और रात के समय हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में ठिठुरन बढ़ेगी। साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा।
राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विभाग ने अगले दो दिन 16 राज्यों में घना कोहरा और मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी हिमपात हो सकता है। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की
संभावना जताई हैं।
सर्दी का सितम बढ़ा
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को शाम और रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना जताया है। ऐसे में ठिठुरन और बढ़ेगी। साथ ही घना कोहरा छाया रहेगा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधर, ठंडी हवाओं ने सर्दी का सितम और बढ़ा दिया है।
पारा 3-4 डिग्री चढ़ सकता है
अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट आएगी। अगले दो दिन में मध्य भारत में पारा 3-4 डिग्री चढ़ सकता है।
मौसम का मिजाज बदलेगा
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई के असर से मौसम का मिजाज बदलेगा और उत्तर प्रदेश में दो दिन पूरब से लेकर पश्चिम तक बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
बारिश और बर्फबारी हो सकती है
प्रदेश में साफ मौसम के बीच ठंड से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शीतलहर के बीच कश्मीर के साथ जम्मू में ठंड बढ़ी है। घाटी के सभी जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान गिरा है। जम्मू में रात का तापमान गिरने के साथ सुबह और शाम को कोहरे की चादर बिछ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 जनवरी को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने PSPCL और PSTCL के वर्ष 2025 का कैलेंडर किया जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप