Delhi NCRशिक्षा

दिल्ली सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन शुरू, पात्र छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक मौका

Delhi NCR : दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों हेतु विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र 30 अप्रैल 2026 तक e-district पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा सहारा

इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा जारी रखने में मदद देना है। सरकार द्वारा कई राज्य और केंद्र प्रायोजित योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के छात्रों को मिलेगा।

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए ट्यूशन फीस और जरूरी खर्चों की भरपाई की जाएगी, बशर्ते परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम हो और छात्र आवश्यक शैक्षणिक व उपस्थिति मानदंड पूरा करे।

उच्च शिक्षा के लिए विशेष मेरिट स्कॉलरशिप

तकनीकी, प्रोफेशनल और उच्च शिक्षा में पढ़ रहे छात्रों के लिए मेरिट आधारित छात्रवृत्ति भी उपलब्ध है। इसके तहत छात्रों को ₹8,000 से ₹24,000 तक की वार्षिक सहायता दी जाएगी। आवेदन के लिए पिछले वर्ष में कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं।

टॉपर्स को मिलेगा अतिरिक्त पुरस्कार

डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट टॉपर अवॉर्ड के तहत विश्वविद्यालय स्तर पर प्रत्येक विषय में टॉप करने वाले एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

अन्य योजनाओं में भी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के तहत कक्षा 9-10 के छात्रों को ₹5,000 और कक्षा 11-12 के छात्रों को ₹10,000 सालाना दिए जाएंगे। इसके अलावा, एससी वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा (मास्टर्स और पीएचडी) के लिए अधिकतम ₹20 लाख तक की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम

दिल्ली सरकार की यह पहल वंचित वर्ग के छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें – अकालियों ने पंजाब को लूटने की आदत नहीं छोड़ी, रैली में बिजली चोरी करते पकड़े गए नेता : CM मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button