दिल्ली: पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर कर्मचारियों का हल्ला बोल, रामलीला मैदान पहुंचे लाखों कर्मचारी

Ramleela Maidan Delhi: पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में कर्मचारी पहुंचे। इसीको लेकर कर्मचारी संगठन दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस रैली को पेंशन शंखनाद महारौली का नाम दिया गया है। साथ ही सरकार को चेतावनी दे दी है।
किसानों का मिल रहा है समर्थन
इस रैली को देश के अलग-अलग भागों से समर्थन मिल रहा है जिसमें किसान और अन्य मजदूर संगठन भी शामिल है। इस प्रदर्शन के माध्यम से सभी एकजुट होकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की सरकार पर दवाब डाल रहे हैं।
सरकार को दे रहे हें चेतावनी
पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग क्षेत्रों से डॉक्टर, शिक्षक और रेलवे कर्मचारी रामलीला मैदान पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि राज्यों में वोट के चोट पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हुई है। लेकिन केंद्र सरकार हमारी मांग नहीं मानते हैं तो आगामी लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Delhi: रविवार के दिन भी खुले दिल्ली के सरकारी स्कूल, जाने क्या है वजह