Delhi E-Bus City : राजधानी दिल्ली को परिवहन सशक्त एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रामलीला मैदान से 500 नई इलेक्ट्रिक (EV) बसों का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बसों का शुभारंभ किया।
पिछली सरकार को लिया आड़े हाथों
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 500 नई EV बसों के शुभारंभ के मौके पर कहा कि रामलीला मैदान ने पहले कई संघर्ष देखे हैं। उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने अपने वादों को भूलकर भ्रष्टाचार किया और दिल्ली के 11 साल के बर्बादी वाले कार्यकाल को जनता ने देखा, और यहां एक ऐसी पार्टी भी ईमानदारी का ढोंग लेकर अनशन पर बैठी थी। जिन्होंने कहा था कि गाड़ी बंगला नहीं लेंगे, और फिर इसी रामलीला मैदान ने उन लोगों को गाड़ियों के काफिले के साथ देखा था, वे सत्ता में आने पर सब कुछ भूल गए और भ्रष्टाचार में डूब गए। दिल्ली ने 11 साल का पिछली सरकार का बर्बादी वाला कार्यकाल भी देखा।
14 हजार ई-बसों का लक्ष्य
आज दिल्ली में 500 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने जा रही हैं, दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 4000 हो जाएगा, जो देश में किसी भी शहर में सबसे अधिक है। इसके साथ ही दिल्ली में कुल करीब 5700 बसें हो जाएंगी। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक ई-बसों की संख्या 14,000 तक बढ़ाई जाए, ताकि अगले दो साल में शहर के हर हिस्से में लोग इन बसों का लाभ उठा सकें।
बीजेपी ने दी थी AAP को करारी शिकस्त
2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक साल पूरे होने पर बीजेपी ने 8 फरवरी 2026 के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी विधायकों और सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि अधिकतम जनभागीदारी हो सके। प्रत्येक कैबिनेट मंत्री को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली की सभी सीटों पर छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार अपनी उपलब्धियां और योजनाएं सीधे जनता तक पहुंचा सके और फीडबैक ले सके।
ठीक एक साल पहले, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने AAP को हराकर सत्ता में वापसी की। 70 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं, जबकि AAP की सीटें 62 से घटकर 22 रह गईं।
ये भी पढ़ें- PM Modi Malaysia Visit : भारत-मलेशिया के बीच 6 बड़े समझौते, सेमीकंडक्टर, UPI… आयुर्वेद से बनेगा इतिहास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









