Delhi NCRराष्ट्रीय

राष्ट्रीय राजधानी में बड़ा बदलाव- नए साल में बदलेगा दिल्ली का प्रशासनिक नक्शा, 11 की जगह होगें इतने जिले

Delhi News : नए साल में दिल्ली सरकार राजधानी के प्रशासनिक नक्शे में बड़ा बदलाव कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिलों की संख्या को बढ़ाने और कई जिलों के नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में 11 की जगह 13 जिले होंगे।

दिल्ली में जिलों की नवनिर्माण की प्रक्रिया इस महीने के अंत या जनवरी तक पूरी हो सकती है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

13 नए जिलों के नाम

नरेला- नरेला, मुंडका, बवाना
नई दिल्ली- नई दिल्ली, दिल्ली कैंट
करोल बाग- मोती नगर, करोल बाग
रोहिणी – रोहिणी, मंगोलपुरी, किराड़ी
पुरानी दिल्ली- सदर बाजार, चांदनी चौक
मध्य दिल्ली- डिफेंस कॉलोनी, कालकाजी
सिविल लाइंस- अलीपुर, आदर्श नगर, बादली
पश्चिम जिला – विकासपुरी, जनकपुरी, मादीपुर
शाहदरा दक्षिण – गांधी नगर, विश्वास नगर, कोंडली
केशव पुरम – शालीमार बाग, शकूर बस्ती, मॉडल टाउन
शाहदरा उत्तर – करावल नगर, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा
दक्षिण जिला – महरौली, मालवीय नगर, देवली, आरके पुरम
नजफगढ़ – द्वारका, बिजवासन–वसंत विहार, कापसहेड़ा, नजफगढ़

CM रेखा गुप्ता का ऐलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि दिल्ली शहर के जिलों का नक्शा बदलेगा। इस प्रक्रिया के तहत सिविल लाइंस, करोल बाग, रोहिणी, नरेला, नजफगढ़, सिटी सदर (पुरानी दिल्ली), केशवपुरम, उत्तरी पूर्वी और पूर्वी जिले बनाए जाएंगे। वहीं शाहदरा जिला समाप्त किया जाएगा।

साथ ही मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण और पश्चिम जिले अपने नामों से ही जाने जाएंगे, उनकी सीमाएं नगर निगम के जोन के अनुसार निर्धारित की होंगी। हर नए जिले में मिनी-सचिवालय बनेगा, जहां कानून-व्यवस्था को छोड़कर ज्यादातर सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

जिलों के नाम बदलने के कारण

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली के जिलों के नाम बदलने और उनकी सीमाएं तय करने का मुख्य कारण यह है कि जिलों की प्रशासनिक सीमाएं और नगर निगम के जोन की सीमाएं एक-दूसरे से पूरी तरह मिल जाएं। जिससे प्रशासन का काम आसान होगा और नागरिकों को सरकारी सेवाएं लेने में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को मिली धमकी, लॉरेंस गैंग ने कहा सलमान के साथ…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button