Delhi NCRPunjabबड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Delhi: राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का देशभर में हल्ला बोल

Delhi Liquor Policy Case: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता ने गुस्सा जाहिर किया। दिल्ली में इसको लेकर बीजेपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुलिस से भिड़ने के बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, मुंबई में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ता को हटा रही पुलिस

राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप प्रदर्शनकारी दिल्ली पुलिस द्वार लगाए बैरिकेडिंग पर आम आदमी पार्टी के तमाम विधायक और कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें वहां से हटा रही है। हिंदी खबर से बात करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि जब भी कोई अपनी आवाज उठाती है तो बीजेपी ईडी, सीबीआई और पुलिस के माध्यम से उसकी आवाज को दबाती है। संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला शाम 5 बजे तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी लेकिन ऊपर से आदेश आने के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो की पूरी तरीके से गैर कानूनी है।

गिरफ्तारी पर फारूक अब्दुल्ला का केंद्र पर हमला

प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं में से कई कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह लगातार सरकार की गलत नीतियों को उजागर कर रहे थे। इस तरह किसी को गिरफ्तार करना गलत है। पहले बीजेपी के इशारे पर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी।

गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान

राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ईडी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। सत्ता से जुड़े लोगों को कोई कुछ नहीं कह रहा। जनता इसका जवाब 2024 में देगी। पिछले 5 से 7 साल में ईडी ने 95 प्रतिशत उन लोगों पर कार्रवाई की है। जो सरकार में नहीं हैं। सत्ता से जुड़े लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में भी विरोध करके संजय सिंह की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली उच्च न्यायालय का 24 बैंकों को नोटिस, धोखाधड़ी वेबसाइट का है मामला

Related Articles

Back to top button