डैनियल बरेनबोइम और अली अबू अव्वाद को शांति के लिए इंदिरा गांधी Award से किया गया सम्मानित

Indira Gandhi Award For Peace: पियानोवादक डेनियल बरेनबोइम और शांति कार्यकर्ता अली अबू अव्वाद, जिन्होंने इजरायली और फिलिस्तीनी लोगों के बीच मित्रता को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। उनको संयुक्त रूप से 2023 के लिए शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फ़िलिस्तीनी शांति कार्यकर्ता अली अबू अव्वाद और अर्जेंटीना-इज़राइली उस्ताद डैनियल बरेनबोइम ने संगीत और संवाद के जरिए शांति स्थापित करने की कोशिश की है। इंदिरा गांधी मेमोरियल के एक बयान के अनुसार, बरेनबोइम और अव्वाद, जिनका काम संगीत, संवाद और लोगों की भागीदारी के जरिए शांति स्थापित करना है। उनको भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता में एक अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा चुना गया था।
Award For Peace: उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया जा रहा
बयान में कहा गया है कि 2023 के लिए शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार संयुक्त रूप से उन्हें “इज़राइल-फिलिस्तीन के अहिंसक समाधान के लिए इज़राइल और अरब दुनिया के युवाओं और लोगों को एक साथ लाने में उनके उत्कृष्ट प्रयासों” के लिए दिया जा रहा है”। बता दें कि यह घोषणा इज़राइल-हमास संघर्ष की पृष्ठभूमि में आई है जिसके परिणामस्वरूप 17,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह संघर्ष 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों के कारण शुरू हुआ था, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। गाजा पर इजराइल की बमबारी में हजारों बच्चों सहित 16,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
Award For Peace: संगीत के जरिए सद्भाव का संदेश
बरेनबोइम अर्जेंटीना में जन्मे प्रतिष्ठित शास्त्रीय पियानोवादक और कंडक्टर हैं, जो दुनिया के कुछ प्रमुख ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रदर्शन और निर्देशन के लिए प्रसिद्ध हैं। अपनी संगीत उपलब्धियों के अलावा, उन्हें पश्चिम एशिया में सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने संगीत का उपयोग करके दुनियाभर के लोगों को सद्भाव का संदेश दिया है।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha: शर्त के साथ एमपी अफजल अंसारी की सांसद सदस्यता बहाल