
इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स Commonwealth Games 2022 का आज (29 जुलाई) पहला दिन है। गुरुवार को बेहतरीन उद्घाटन समारोह के साथ ही इन खेलों का आगाज हो गया है। हर चार साल में इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इस बार के खेल बाकियों से अलग है। इसमें भारत समेत 72 देश परेड में शामिल हुए। बता दें कि 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इस बार भारत की तरफ से इस बार 215 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
वहीं आज शुक्रवार से राष्ट्रमंडल खेलों में मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है। इसमें भारत का पहला मैच दोपहर एक बजे से शुरू होगा। लॉन बॉल में तानिया चौधरी का मुकाबला स्कॉटलैंड की डी होगन से होगा। पुरुषों के मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसमें पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।
Commonwealth Games 2022: ओपनिंग सेरेमनी में भारत का जलवा
इस ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ध्वजवाहक रहीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे। सभी देशवासी आपकी विजय की मंगल कामना करते हैं।
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
यह भी पढ़ें: Common Wealth Games से बाहर हुए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, जानें वजह