राष्ट्रीय

गूगल मैप्स पर देश का नाम बदला, सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा ‘भारत’!

भारत Google Map सरकार ने हाल ही में देश का नाम इंडिया से ‘भारत’ करने का संकेत दिया। इसे लेकर काफी राजनीति भी हुई। इसके बावजूद, आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है। लेकिन गूगल मैप ने नए नाम को निश्चित रूप से स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, इसकी वजह ये है कि अगर आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे, तो आपको ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ के साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने अपने गूगल मैप की भाषा हिंदी की हुई है या फिर अंग्रेजी। अगर आप भारत हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में, आपको गूगल रिजल्ट के तौर पर इंडिया ही दिखाएगा। गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ही ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ के तौर पर मान्यता दी हुई है। इसलिए यूजर्स अगर भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देखना चाहते हैं, तो वह अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर कर सकते हैं।

कैसे काम कर रहा ये सिस्टम?

अगर आप गूगल मैप के हिंदी संस्करण में “भारत” लिखते हैं, तो आपको देश का नक्शा बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई देगा। जब आप गूगल मैप के अंग्रेजी संस्करण में भारत लिखते हैं, तो देश के नक्शे के साथ भारत दिखाई देगा। यानी गूगल मैप भारत को भारत ही मान रहा है। जबकि सरकार अपना नाम बदलने की कोशिश कर रही है, गूगल ने पहले से ही स्वयं काम करना शुरू कर दिया है।

बदलाव पर गूगल ने अब तक नहीं दिया बयान

यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि गूगल मैप्स के अलावा टेक्नोलॉजी कंपनियों के अन्य प्लेटफॉर्म भी हैं, लेकिन भारतीय भाषाओं में लिखने पर भी परिणाम एकदम सेम हैं। जब लोग गूगल सर्च, ट्रांसलेटर और न्यूज जैसे ऐप्स पर भारत या हिंदी में लिखते हैं, तो वे समान परिणाम पाते हैं। अभी तक गूगल ने इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उसकी तरफ से जल्द ही बयान जारी किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: Gujarat: अंबाजी मंदिर पहुंचे PM मोदी, 5941 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

Related Articles

Back to top button