
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में जन आक्रोश यात्रा चलाई है। कांग्रेस ने एक साथ सात जन आक्रोश यात्राएं की हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व किया है। कांग्रेस नेता अरुण यादव इस यात्रा के दौरान ट्रैक्टर, कार या पैदल चलकर यात्रा को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने इस बीच एक अलग तरह से जन आक्रोश यात्रा में पहुंचकर सबको चौंका दिया।
कांग्रेस नेता ने चलाया हार्वेस्टर
कांग्रेस नेता अरुण यादव की आक्रोश यात्रा विदिशा जिले तक पहुंची है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने खुद हार्वेस्टर चलाकर जन आक्रोश यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता पैदल चल रहे थे। वहीं कुरवाई में जनसभा भी हुई। जनसभा में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उनका कहना था कि इस सरकार से युवा, मजदूर और किसान सब परेशान हैं। अब इस सरकार को हराने का समय आ गया है। जन आंदोलन यात्रा आज गंजबासौदा पहुंच जाएगी। स्थानीय नेताओं ने जन आक्रोश यात्रा के लिए विभिन्न स्थानों का चयन किया है। नगर के पुराने बस स्टैंड पर एक बैठक होनी चाहिए।
11 हजार किलोमीटर तक चलेगी यात्रा
कांग्रेस ने 19 सितंबर को सातों जन आक्रोश यात्राओं की शुरुआत की थी। यह यात्राएं राज्य भर में 11 हजार किलोमीटर चलेंगी। सभी यात्राएं अलग-अलग स्थानों से गुजरने वाली है। यात्रा में राज्य के हर बड़े शहर शामिल होंगे, जैसे की मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भेापाल, सिंगरौली और सीधी।
ये भी पढ़ें – MP Election 2023: फिर हाथ आजमाएंगे सिंधिया, अगली सूची में मिल सकता है टिकट ?