
Congress New Delhi President: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले कांग्रेस क बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की कमान संभाल रहे अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। इससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता नजर आया। क्योंकि बीते 2-2:30 सालों से दिल्ली में कांग्रेस पार्टी एकदम हाशिये पर चली गई थी। लेकिन अरविंदर सिंह लवली के कमान संभालने के बाद कांग्रेस दिल्ली में एक बार फिर से मजबूती से खड़ी होती नजर आ रही थी। लेकिन अब कांग्रेस आलाकमान की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
Congress New Delhi President: कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
अब प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया (Deepak Babaria) ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष जल्द मिल सकता है। इसके लिए आलाकमान सोमवार (29 अप्रैल) को विचार करेंगे। बैठक में ही तय किया जाएगा कि मौजूदा हालात में किस नेता को कमान सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही दीपक बाबरिया ने कहा कि लवली के इस्तीफे के साथ कुछ चुनौतियां हमारे सामने जरूर खड़ी हो रही हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम ठप पड़ जाएं या हमारा काम रुक जाए। यह एक सामान्य चुनौती है।
भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लवली ने किया खारिज
बता दें कि अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने पद से इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी खारिज किया है। उन्होंने कहा कि “मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी नहीं छोड़ी है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जाऊंगा और उनसे बात करूंगा। अपने पत्र में मैंने अपनी पीड़ा बयां की थी, लेकिन पार्टी ने उस ध्यान नहीं दिया। भाजपा में जाने के कयास को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि जल्द ही वह कुछ मुद्दों पर मीडिया से विस्तार में बात करेंगे।”
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: चुनावी दौरे पर UP आएंगे CM धामी, ऐसा होगा कार्य़क्रम…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप