Uttar Pradesh

देश का बटवारा कराने में कांग्रेस और मुस्लिम लीग जिम्मेदार- प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के कलेक्ट्रेट में आज देश की आजादी से संबंधित यादगार तस्वीरों की प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। यहां पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि देश का बटवारा कांग्रेस और मुस्लिम लीग की वजह से हुआ था और इसके लिए कांग्रेस व मुस्लिम लीग जिम्मेदार हैं। उन्होंने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी निशाना साधा।

वहीं राहुल गांधी पर भी प्रभारी मंत्री ने निशाना साधा विपक्षियों को कहा कि कोई जमानत पर है किसी ने भ्रष्टाचार में जेल काटी है। वो अमरोहा जनपद के भाजपा के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने पत्रकारों से वार्ता करते विपक्ष पर निशाना साधते कहा कि विपक्ष को 2014 2017, 2019, 2022 और 2023 इतनी बार जनता सबक सीखा चुकी है जब कोई सीखने को नहीं तैयार है। ये वही लोग हैं जो कोई भ्रष्टाचार के मामले में जमानत में है।

किसी के परिवार में भ्रष्टाचार में जेल काटी है कोई अपना रूप बदलता है कुछ लोग ट्रैक्टर चलाते हैं, लेकिन किसान का दर्द नही पता ये सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले लोग हैं। जनता सब जानती है और कई बार अपना फैसला सुना चुकी है। 24 में भी कोई भी गठबंधन बना ले जनता का गठबंधन मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बना हुआ है। सरकार से बना हुआ है इसलिए हम लोग उत्तर प्रदेश के अंदर अस्सी की अस्सी सीटो पर कमल खिलाने जा रहे हैं।

अमरोहा लोकसभा से सांसद दानिश अली को लेकर कहा की जो व्यक्ति भारत माता की जय बोलने में जिसको परेशानी हो तकलीफ हो तो उस व्यक्ति का देश प्रेम इसी चीज से दिखता है और जिसको इस देश में प्रेम नहीं है उसके बारे में मैं कुछ नहीं बोलूंगा जनता ही तय कर देगी।

(अमरोहा से मौo आसिफ की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: फतेहपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए मनाया विभीषिका दिवस

Related Articles

Back to top button