
Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पार्टियों के गठबंधन हो रहे हैं। साथ ही राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इतना ही नहीं जनसभाएं और रैलियां की जा रही हैं। वही कहा जा रहा है कि संभावना जताई जा रही है कि मार्च में चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर देगा। इसी बीच आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हो जाएगा।
दिल्ली में 4:3 पर बनी है बात
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज दोनों दल एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। फिर इस प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन और सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा। सात ही सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के तहत दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट मिल सकती है। आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/assam-repeals-muslim-marriages-divorce-registration-act-news-in-hindi/
पंजाब ने अकेले लड़ेंगे दोनों दल
बहरहाल,पंजाब में दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं होगा। यहां दोनों पार्टियां अकेले ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं इसके पीछे स्थानीय हालात और राजनीति कारण बताई जा रही है। चंडीगढ़ की सीट आपम आदमी पार्टी को मिल सकती है। इसके साथ ही आप असम में भी सीट छोड़ने को तैयार हो गई है। बताया जा रहा है किपार्टी असम में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।
हरियाणा में एक सीट पर लड़ेगी आप
वहीं कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा में भी एक लोकसभा सीट मिल रही है। यहां अन्य 9 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है। साथ ही इसके अलावा गुजरात में आप को भरूच और भावनगर की दो लोकसभा सीटें मिल रही हैं
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर