
CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी का दौरा करेंगे। फेसिलिटी सेंटर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री काश्वी विश्वनाथ भी जाएंगे। इसके बाद वह बड़ालालपुर पहुंचेंगे। यहां भाजयुमो की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का औपचारिक उद्धाटन करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा बताया जा रहा है कि दो हजार कार्यकर्ता हिस्सा शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधन भी करेंगे। कार्यशाला तीन सत्रों में बांटी गई है। सत्र की शुरुआत स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। सत्र की शुरुआत 11 बजे से हो जाएगी। दोपहर 1 बजे दूसरा सत्र शुरू होगा। महामंत्री धर्मपाल सिंह संबोधित करेंगे। सत्र के अंतिम में योगी आदित्यनाथ आएंगे। इसके साथ ही सत्र को संबोधित भी करेंगे।
डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया
आपको बता दें कि इससे पहले एसीपी और डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया। सीएम योगी का वाराणसी दौरा है। साथ ही कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसी को देखते हुए डीएम एस राजलिंगम ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा ने शनिवार को टीएफसी का निरीक्षण भी किया है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप