सीएम मान ने लुधियाना में 4000 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे, संबोधन करते हुए कहीं ये बड़ी बातें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में 4000 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे साथ ही मास्टर संवर्ग के 3910 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और बाकी के विभागों के लिए भी नौकरी निकाली जाएगी और दी जाएगी इसका भी वादा किया और सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सीएम मान ने पत्र बांटने का बाद शुभकामनाएं दी।
इसके बाद सीएम मान ने संबोधन करते हुए कहा कि सरकार ने पहले साल में 25000 नौकरी देने का वादा किया था जो 9 महीने में पूरा हुआ और ये आगे भी जारी रहेगा। सरकारी स्कूल भी प्राइवेट स्कूलों की तरह अच्छे बनेंगे। जरूरत पड़ने पर शिक्षक खुद जिम्मेदारी लें। बदलाव के पीछे न भागें। सीएम मान ने गांवों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को हमारे पास भेजें, हम उन्हें एक तरीके से पढ़ाएंगे अच्छा तरीका हर शिक्षक का यही प्रयास होना चाहिए।
ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਵੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਧੀਆ ਬਣ ਜਾਣਗੇ…ਲੋੜ ਹੈ ਤਾਂ ਬਸ ਅਧਿਆਪਕ ਆਪ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਣ…ਬਦਲੀਆਂ ਪਿੱਛੇ ਨਾ ਭੱਜਣ…ਪਿੰਡਾਂ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਨ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਭੇਜੋ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਵਧੀਆ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪੜ੍ਹਾਵਾਂਗੇ…ਇਹ ਹਰ ਅਧਿਆਪਕ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ… pic.twitter.com/a2OctDQT7s
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 5, 2023
सीएम मान ने पिछले नौ माह में राज्य की तस्वीर बदली है। लूट और हत्याओं के मामले में भी पंजाब अब शांति की ओर बढ़ रहा है। सीएम मान ने लोगों से राज्य में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।