Uttarakhand

CM Dhami: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले मुख्यमंत्री धामी, चलाया चरखा, राष्ट्रपिता को किया याद

देहरादून। मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। आज सुबह उन्होंने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग के लिए अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी से हम बचपन प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: Aligarh: परिवार के लोगों को मार देंगे तभी कार्रवाई करेगी पुलिस…, युवती ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Back to top button