Biharखेलराष्ट्रीय

Bihar : जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर CM नीतीश ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

CM best wishes to Neeraj Chopra : पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीतने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीरज चोपड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिये रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है।

सीएम ने कहा, उन्होंने रजत पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देश आज गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रोशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

यह भी पढ़ें : भारतीय पुरुष हॉकी टीम को CM नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं, बोले… ‘हर भारतीय गौरवान्वित’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button