Delhi NCR

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ यूरोपीय स्टैंडर्ड पर सौदर्यीकृत की गई सड़क का किया निरीक्षण

नई दिल्ली:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गत दिनों 6 अप्रैल 2021 को नेहरू नगर के सैंपल स्ट्रेच का दौरा किया था और तब सीएम ने दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड की सड़कों के अनुरूप विकसित करने की इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद बीआरटी रोड (चिराग दिल्ली से शेख सराय तक) के एक हिस्से को एक मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने सड़क के इस भाग को टी-3 एप्रोच रोड के डिजाइन पैटर्न की तर्ज पर विकसित किया है। दिल्ली सरकार ने पहले चरण में दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों को चिंहित किया गया है, जिनकी कुल लंबाई 540 किलोमीटर है।

आधुनिकता के साथ सड़क के किनारे दिखेगी राष्ट्रवाद की झलक

बीआरटी रोड के चिराग दिल्ली से शेख सराय तक की 800 मीटर का यह स्ट्रेच आधुनिकता के साथ-साथ राष्ट्रवाद की झलक भी प्रस्तुत करता है। यूरोपीय शहरों की तर्ज पर सड़क को पूरी तरह से आधुनिक तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा, दो फौब्बारे, एफओबी पर कलाकृति, 10 सैंड स्टोन बेंच, संगमरमर की बुद्ध प्रतिमा, स्टेट ऑफ आर्ट इंफो बोर्ड, 10 इस्पात तत्व, सैंड स्टोन आर्ट का कार्य किया गया है। सड़क के एक तरफ साइकल ट्रैक और फुटपाथ बनाया गया है। साथ ही, बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया है, ताकि धूल प्रदूषण न हो सके।

बीआरटी रोड पर यह कार्यं हुए-

तीन से चार स्तरीय हरियाली।

सिंचाई टैंक और पानी आपूर्ति की पहुंच।

फव्वारों का विकास

एफओबी का सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकास।

हरियाली के बीच खूबसूरत मूर्तियां लगाना।

साइकिल ट्रैक का विकास।

नियमित अंतराल पर बैठने की व्यवस्था।

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ पर अच्छी रोशनी।

विद्युत केबल बिछाने का काम पूरा।

स्थान के पूरे माहौल को उम्दा बनाना।

इस मॉडल सड़क पर उपलब्ध प्रमुख तत्व-

बस स्टाप पहले से मौजूद।

एमवी पार्किंग (चार पहिया) पहले से मौजूद।

एमवी पार्किंग (दो पहिया) यहां आवश्यकता नहीं।

साइकिल पार्किंग की इस हिस्से में आवश्यकता नहीं।

ऑटो रिक्शा, साइकिल रिक्शा, स्टैंड, ग्रामीण, फटफट सेवा और ई-रिक्शा स्टैंड की आवश्यकता नहीं।

पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के लिए बस स्टॉप के पास पार्किंग की व्यवस्था है।

पीने का पानी और सार्वजनिक शौचालय अभी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में बना दिया जाएगा।

कियोस्क और स्ट्रीट वेंडर जोन के लिए जमीन उपलब्ध।

पार्कलेट्स उपलब्ध है।

सिक्युरिटी और पुलिस पहले से बूथ उपलब्ध।

कम्युनिटी लाइब्रेरी और नोटिस बोर्ड उपलब्ध।

ट्री ग्रेटिंग और ट्री गार्ड के साथ पेड़ उपलब्ध।

प्लांटर्स, बैंच और बैठने का स्थान, बोलार्ड्स, फर्श पैटर्न उपलब्ध है।

कर्ब कट और टैक्टाइल फर्श बना है।

पैदल यात्री सब-वे और ओवर ब्रिज का नवीनीकरण किया गया है।

नक्शे और साइनेज मौजूद है।

रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Related Articles

Back to top button