Chenab Dam : पाकिस्तान अब बूंद-बूंद को तरसने वाला है। पाकिस्तान वो आंतकी मुल्क है जिसे कई बार प्यार से समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया, पहलगाम में आम लोगों की निर्मम हत्या कर दी। जिसका बेहतरीन जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में दिया। और अब सरकार ने भी बड़ा और प्रभावी रवैया अपनाया है।
चिनाब नदी पर इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा प्रोजेक्ट
पीएम मोदी (PM Modi) ने विकसित भारत की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए चिनाब नदी (Chenab River) पर डैम के लिए टेंडर जारी कर दिया है। पाकिस्तान (Pakistan) के साथ सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद मोदी सरकार ने चिनाब नदी पर इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा प्रोजेक्ट की दिशा में कदम बढ़ाया है। सरकारी कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
एक ही पैकेज में पूरा होगा प्रोजेक्ट
NHPC ने चिनाब नदी पर सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए 5129 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया। यह प्रोजेक्ट एक ही पैकेज में पूरा किया जाएगा, जिसमें डाइवर्जेंट टनल, एडिट, डीटी और कोफर डैम का निर्माण शामिल है। सावलकोट हाइड्रो प्रोजेक्ट के टेंडर में मांडिया नाला डीटी, उससे जुड़े सड़क निर्माण, राइट बैंक स्पाइरल टनल, एक्सेस टनल और डैम से जुड़े सभी सहायक काम शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट चिनाब नदी पर बिजली उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर की जरुरतें होंगी पूरी
NHPC के टेंडर के अनुसार, सावलकोट हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए बोली 12 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। बोली की वैधता 180 दिन होगी। निर्माण कार्य को पूरा करने की समयसीमा 3,285 दिन निर्धारित की गई है। इस प्रोजेक्ट से 1856 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ देश की पावर ग्रिड को भी मजबूती देगा।
ये भी पढ़ें- Delhi E-Bus City : दिल्ली बनी इको-फ्रेंडली E-बस सिटी, 500 नई इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









