बड़ी ख़बर

Chandrayaan 3: लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया- आशाओं को पूरा करने वाला मिशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज यानी 14 जुलाई दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होने जा रहा है। इस मिशन का लोग बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं। वैज्ञानिकों के ऊपर बहुत बड़ी चुनौती है इसे चंद्रमा पर लैंड करवाना। नेताओं से लेकर आम लोग इस मिशन की सफलता के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस मिशन को आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाने वाला मिशन बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जहां तक​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकल जाएगा। यह उल्लेखनीय मिशन आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। हमारा राष्ट्र।

ये भी पढ़ें: जानें क्या है ‘समोसा कॉकस’, जिसका जिक्र करते हुए PM Modi ने की कमला हैरिस की तारीफ

Related Articles

Back to top button