Punjab

10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स ने शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

Chandigarh : 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्य के विभिन्न जिलों के छात्रों ने उनके सम्मान में आयोजित समारोह के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।  

स्थानीय म्युनिसिपल भवन में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए स्कूल ऑफ एमिनेंस, बठिंडा की यशमीत कौर ने स्कूल ऑफ एमिनेंस पहल के लिए मुख्य मंत्री का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि इस पहल ने उनकी जिंदगी बदल दी है।

माता-पिता और शिक्षकों ने विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया

फतेहगढ़ साहिब के स्कूल ऑफ एमिनेंस, खमाणों कला की प्रनीत कौर ने भावुक होते हुए कहा कि उनके माता-पिता और शिक्षकों ने उन्हें विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण वह राज्य में पांचवें और अपने जिले में पहले स्थान पर रही।

आशिया शर्मा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया

होशियारपुर के गांव चक्क कलां बख्श की निवासी आशिया शर्मा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए शिक्षा सुधार महिला सशक्तिकरण में अधिक सहायक सिद्ध होंगे।  

धनौला (बरनाला) के अमनिंदर सिंह ने भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियों के स्केच वाली पुस्तक भेंट की। संगरूर जिले की टॉपर महिकप्रीत कौर ने पहले एक कलाकार और अब राज्य के मुखिया के रूप में निभाई गई भूमिका और जिम्मेदारी के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की। 

भाग्यशाली हूं कि दूसरी बार मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला- छात्रा महक शर्मा

मेरिटोरियस स्कूल मोहाली की छात्रा महक शर्मा ने कहा कि वह भाग्यशाली है कि उसे दूसरी बार मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला और यह उनके लिए एक शानदार अनुभव था।  

मोगा की टॉपर प्रभनीत कौर ने कहा कि मुख्य मंत्री से सीधे मिलना उनके लिए सपना सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद से पंजाब में क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है।

मौड़ मंडी, बठिंडा के तारक गोयल ने भी राज्य में शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की, जिसके कारण वह राज्य में सातवां और बठिंडा में पहला स्थान हासिल करने में सक्षम हुआ।  

फाजिल्का की मुस्कान ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का एक यादगार पल है क्योंकि वह मुख्य मंत्री से मिलने में सक्षम हुई। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के छात्रों की तकदीर बदलने का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जाता है।  

अनमोलप्रीत कौर ने कहा- हमेशा मुख्यमंत्री की आभारी रहूंगी

फिरोजपुर की अनमोलप्रीत कौर ने कहा कि उनके शिक्षकों द्वारा आयोजित शैक्षिक भ्रमण ने उनके करियर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए वह हमेशा मुख्यमंत्री की आभारी रहेगी।  

धूरी की जोबनप्रीत कौर ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए मुख्य मंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने भगवंत सिंह मान से उनके स्कूल का दौरा करने की भी अपील की।  

घनौली (रूपनगर) की कोमलप्रीत कौर ने छात्रों को जीवन में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करने और उनकी तकदीर बदलने के लिए मुख्यमंत्री का तहेदिल से धन्यवाद किया।  

भाम (गुरदासपुर) की निवासी और गुरदासपुर की टॉपर हरप्रीत कौर ने शिक्षा क्षेत्र को ऊंचा उठाने के लिए अनुकरणीय पहल के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की और उनसे अपने गांव का दौरा करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें : POCSO एक्ट के आरोपों से बृजभूषण सिंह बरी, दोनों बेटों का आया रिएक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button