Madhya Pradesh

Ujjain में चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न, एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Ujjain: बीते दिन बुधवार को भारत ने इतिहास रच दिया चंद्र अभियान चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार की शाम चंद्रमा की सतह को छू लिया। इसके साथ ही भारत दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है।  इसके साथ ही भारत धरती के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह यानी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। जिसका जश्न पूरा देश मना रहा है। इस खुशी के मौके पर एक तरफ जहां पटाखे फोड़े जा रहे है तो कही मिठाई खिलाई जा रही है।

धार्मिक नगरी उज्जैन में भी मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर टावर चौक पर जश्न का माहौल दिखाई दिया। शाम 6:03 पर जैसे ही चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई वैसे ही चारों ओर खुशियों का माहौल छा गया। टावर चौक पर भाजपा और कांग्रेस के साथ ही विभिन्न संगठन के पदाधिकारी ढोल धमाकों के साथ पहुंचे थे, उनके उत्साह को शहरवासियों ने और भी बढ़ा दिया। जहां चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर कोई पटाखे जला रहा था तो कोई ढोल की धुन पर नाच रहा था। टावर चौराहे पर कुछ ऐसा नजारा दिखाई दे रहा था कि युवा ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए इस जश्न की खुशियां मनाने के साथ एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।

ये भी पढ़ें:Video Viral: भोपाल में पुलिसवालों की पिटाई, शराब ठेकेदारों ने कॉन्स्टेबल को डंडों से पीटा

Related Articles

Back to top button