Car AC Tips : मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। मई-जून में तो पारा 40 डिग्री को भी पर कर जाता है। ऐसे में लोग एसी कार में यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। कार की एसी लोगों की यात्रा को आरामदायक बना देती है। लेकिन कभी-कभी कुछ समय बाद कार की एसी पहले जैसी ठंडी हवा नहीं देती।
नजरअंदाज किया तो होगा नुकसान
इससे एसी चलाने के बाद भी गर्मी के साथ पसीना आने लगता है। अगर आपकी कार में भी ये समस्या है तो तुरंत ठीक करा लें, नहीं तो पूरा सीजन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नजरअंदाज करने पर बड़े खर्चे भी करने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या समस्या हो सकती है।
एयर फिल्टर का जाम होना
एसी का केबिन एयर फिल्टर धूल आदि को रोकता है। गर्मी के दिनों में दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे फिल्टर के जाम होने की समस्या बढ़ जाती है और हवा का फ्लो कम हो जाता है। जिससे कार को ठंडा होने में समय लगता है। ये समस्या से बचने के लिए सर्विसिंग के समय केबिन फिल्टर को जरूर बदलवाएं।
कंडेंसर का ब्लॉक होना
एसी कंडेंसर, सिस्टम से गर्मी निकालने का काम करता है। गर्मी के दिनों में अक्सर इसमें धूल, कीचड़, कचरा आदि जमा हो जाते हैं। जिससे ये ब्लॉक हो जाते हैं। इससे कार में कूलिंग कम हो जाती है। इससे बचने के लिए समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें।
रेफ्रिजरेंट गैस का लीक होना
रफ्रिजरेंट गैस केबिन की गर्मी को बाहर करती है। समय के साथ पाइप और ज्वाइंट में लीक की संभावना बढ़ जाती है। इससे गैस लीक होती रहती है और एसी की कूलिंग क्षमता घट जाती है। इससे बचने के लिए हर बार गैस भरवाने से पहले पाइप लीक की जांच जरूर कराएं।
कंप्रेसर की समस्या
एसी का कंप्रेसर आवश्यक दबाव बनाए रखता है। साथ ही रेफ्रिजरेंट को सिस्टम में घुमाता है। कंप्रेसर में तकनीकी खराबी आने या क्लच मैकेनिज्म में गड़बड़ी आने पर ठंडी हवा नहीं आती। समय-समय पर वर्कशॉप में तकनीकी जांच कराते रहने से ये समस्या से बचा जा सकता है।
नियमित एयर कंडीशनिंग सिस्टम की कराएं जांच
आमतौर पर गर्मियों में कम कूलिंग की समस्या देखने को मिलती हैं। ऐसे में समय-समय पर कार की सर्विसिंग जरूर कराएं और नियमित एयर कंडीशनिंग सिस्टम की जांच कराएं। इससे गर्मी के दिनों में आपकी यात्रा आरामदायक होगी और आप अतिरिक्त खर्चे से बच सकते हैं।
रोजाना करें ये काम-
कार में बैठते ही तुरंत एसी न चलाएं, एसी चालू करने से पहले खिड़की खोलकर गर्म हवा खोलकर बाहर निकालें,
एसी चालू करने से पहले रीसर्कुलेशन मोड ऑन करें, ये तरीके अपनाने से एसी पर दबाव कम पड़ता है और केबिन जल्दी ठंडा होता है।
ये भी पढ़ें- Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, मामला दर्ज, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









