Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

मुलायम सिंह को लेकर बृजेश पाठक ने क्या कहा ? विधानसभा में मचा हंगामा

Budget Session of Assembly : यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। इसी कड़ी में बृजेश पाठक विधानसभा बोले। इसी दौरान उनके एक बयान से विधानसभा में हंगामा मच गया। बृजेश पाठक ने मुलायम सिंह के एक बयान को कोट किया। जिसके बाद सपा विधायकों ने जमकर हंगाया किया। बृजेश पाठक ने कहा कि आप इसका पालन करते हैं, है ना? क्या आप भी उनके इस कथन ‘लड़कों से गलती हो जाती है, सहमत होंगे?

बृजेश पाठक ने कहा कि हर बात को निगेटिव मत लीजिए। आप (सपा नेता) नेता जी (मुलायम सिंह यादव) जो कहते हैं, उसका पालन करते हैं। आप इसका पालन करते हैं, है ना? क्या आप भी उनके इस कथन ‘लड़कों से गलती हो जाती हैं’ से सहमत होंगे? एलओपी और एसपी नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि मुलायम सिंह जी एक सम्मानित नेता रहे हैं। वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। आपकी (भाजपा) सरकार ने भी उन्हें सम्मानित किया है। आप ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1893923884690489851

खूब हुई नारेबाजी

आपको बता दें कि जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। सदन में नारेबाजी शुरू हो गई। सपा विधायकों ने नारे लगाए कि ‘नेता जी का ये अपमान नहीं… सहेंगे नहीं सहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने सपा सदस्यों को बाहर जाने को कहा, फिर सपा विधायकों ने संसद में ही धरने पर बैठे।

जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश माना ने कहा कि ये नहीं चलेगा। सतीश महाना ने सपा विधायकों से पूछा। बताइए क्या अपमान किया है, मैं माफी मंगवाऊंगा ?

यह भी पढ़ें : एस जयशंकर ने बांग्लादेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बांग्लादेश एक तरफ तो…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button