बड़ी ख़बरबिज़नेसराजनीतिराष्ट्रीय

Budget 2023: जानिए कब पेश होगा चुनाव 2024 से पहले आखिरी बजट

Budget 2023: सरकार हर साल संसद में एक बजट सत्र आयोजित करती है इस बजट सत्र में देश के आर्थिक विकास और इकोनॉमी से जुड़े विभिन्न फैसले लिए जाते हैं। साल 2024 में चुनाव होने वाले हैं। आम चुनावों से पहले ये आखिरी पूर्ण बजट होगा। आपको बता दें कि इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण डिजिटल यानी पेपरलेस बजट पेश करेंगी।

यहां देखें केंद्रीय बजट

आज देश का यूनियन बजट 2023-2024 पेश होगा। इस बजट को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। संसद की पटल पर वित्त वर्ष 2023-24 का यूनियन बजट (Union Budget) पेश किया जाएगा। पिछले 2 साल के आम बजट की तरह ही ये बजट भी पेपरलेस होगा। हर साल की तरह फरवरी महीने की पहली तारीख को सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :Budget 2023: बजट से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे आप!

इस बार बजट में क्या होगा ख़ास

वित्त वर्ष 2023-24 के इस यूनियन बजट में काफी कुछ ख़ास होगा। इस यूनियन बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण या सरकार की ओर से क्या ऐलान किए जा सकते हैं। इन सभी सवालों के जवाब बजट स्पीच के दौरान मिल जाएगा।

आपको बता दें कि देश की वित्त मंत्री के तौर पर ये निर्मला सीतारमण का लगातार पांचवां व आखिरी बजट होगा।

Union Budget Mobile App

आप Union Budget Mobile App पर जाकर Budget 2023 के डॉक्यूमेंट्स को देख सकते हैं। ये ऐप आम बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in पर जाकर भी डाउनलोड की जा सकती है। ये ऐप दो भाषाओं में है और इसमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा के जरिए आप बजट से जुड़ी सारी डिटेल्स ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button