Biharबड़ी ख़बर

Breaking: बिहार के कटिहार में बिजली के लिए आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग, एक की मौत

बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कटिहार में बिजली कटौती को लेकर स्थानिय लोग आंदोलन कर रहे थे, जहां आंदोलन कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में एक की मौत हो गई।

वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग को लेकर लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। आपको बता दें घटना से गुस्साए लोग आगजनी कर रहे हैं।

आक्रोशित ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनकी बहस प्रशासनिक अधिकारियों से हो गयी. इसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने प्रखंड कार्यालय में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। लोगों की भिड़त पुलिस से भी हुई।

पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की, फिर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलायी गयीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन लोगों को पुलिस की गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गयी है। वहीं, स्थानीय डीएसपी ने एक की मौत होने की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button