Boat Accident: वाराणसी में 34 यात्रियों से ओवरलोड नाव गंगा नदी में डूबी, दो की हालत गंभीर

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें काशी के अहिल्याबाई घाट पर शनिवार सुबह 34 यात्रियों से भरी ओवरलोड नाव गंगा नदी में डूब गई। हालांकि इस हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और वहां के लोकल लोगों द्वारा सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हालत गंभीर होने की वजह से दोनों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घाटों पर चीख पुकार मची
वहीं जिला प्रशासन की ढिलाई और नाविकों की मनमानी एक बार फिर गंगा में जानलेवा साबित हुई है। वहीं इस हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद NDRF और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं पुलिस ने बताया कि यह हादसा वाराणसी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इस नाव में दक्षिण भारतीय यात्री सवार थे। जो यहां दर्शन-पूजन के लिए गंगा घाट से काशी विश्वनाथ धाम के लिए जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद तय मानकों ने पालन करने वाला नाविक मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले में अब केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।