झारखंड विधानसभा चुनाव : BJP ने की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत 40 नेता शामिल

BJP star campaigner list

BJP star campaigner list

Share

BJP star campaigner list: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। चुनाव के पहले फेज में 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित कुल 40 नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक होंगे।

उम्मीदवारों के पास 18 दिन का वक्त

पहले चरण के प्रचार के लिए पार्टियों और उम्मीदवारों के पास 18 दिन का वक्त बचा है। भाजपा की द्वारा घोषित की गई स्टार प्रचारकों लिस्ट में शामिल नेताओं में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पहले से कैंप कर रहे हैं। जिसके चलते पिछले तीन दिनों में दोनों नेताओं ने 10-12 सभाएं संबोधित की हैं।

राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। जिसमें पहले चरण के लिए कुल 868 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

भाजपा की झारखंड प्रदेश इकाई के नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चंपई सोरेन, पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो, निशिकांत दुबे, ढुल्लू महतो, आदित्य साहु, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, पूर्व विधायक सीता सोरेन, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह और घूरन राम भी स्टार प्रचारकों की सूच में शामिल हैं।

भाजपा प्रचारकों की सूची

यह भी पढ़ें : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप