मनोरंजन

इस हफ्ते Bigg Boss House में डबल एविक्शन, मुस्कान बामने के बाद बेघर हुई ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18 : बिग बॉस के इस वीकेंड के वार में सलमान खान के साथ सिंघम अगेन के प्रमोशन में जुटे अजय देवगन और रोहित शेट्टी नजर आएं। इस हफ्ते घर से कौन बेघर होने वाला इसका ऐलान सलमान ने बल्कि गेस्ट्स ने किया। रविवार के एपिसोड में एविक्शन के साथ घर में खूब ड्रामा और लड़ाई भी देखने को मिला।

इस हफ्ते डबल एविक्शन

इस हफ्ते की बात की जाए तो रजत दलाल, विवियन डिसेना, नायरा बनर्जी और अविनाश मिश्रा घर से बेघर से होने के लिए नॉमिनेटेड थे। इस बार सलमान खान ने घर में गेस्ट बनकर आए रोहित शेट्टी को एलिमिनेट होने वाले का नाम अनाउंस करने की जिम्मेदारी दी। रोहित घर के अंदर जाते है और कहते हैं, आज जिसका इस घर में आखिरी दिन है वो हैं नायरा बनर्जी, उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि, नायरा अपने एविक्शन से निराश नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यह एक्सपेक्टेट था। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में डबल इवेक्शन हुआ।

हफ्ते की शुरूआत में अनुपमा फेम मुस्कान बामने शो से बाहर हुई थीं। मुस्कान के घर से बेघर होते ही सलमान खान ने ऐलान किया था इस हफ्ते वीकेंड का वार में एक और एलिमिनेशन होने वाला है। जिसके बाद रविवार को दूसरा एविक्शन हुआ।

20 दिन में कितने एविक्शन

बता  दें अबतक घर से तीन लोग एविक्ट हो चुके है। सबसे पहले घर से एविक्ट होने वाली कंटेस्टेंट हेमा शर्मा थीं वहीं अब उनके बाद दो और महिला कंटेस्टेंट्स मुस्कान और नायरा  एविक्ट हो चुकी है। बिग बॉस 18 की शुरुआत हुए 20 दिन ही हुए हैं और पहले ही 3 कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं, और अब घर के अंदर 14 कंटेस्टेंट बाकी रह गए हैं।

यह भी पढ़े : जेब में कड़की, साथ में लड़की… हजारों की शॉपिंग कराकर करने चला था इंप्रेस, पहुंचा हवालात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button