
Bigg Boss 17: में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए के पॉप सिंगर आउरा जो अब तक शो में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हैं। वह हाल ही में आयशा खान के बिहेवियर से परेशान दिखे। आउरा का कहना है कि वह शो में आयशा की वजह से अनकम्फर्टेबल हो रहे हैं और उन्होंने मुनव्वर फारूकी से भी उनकी शिकायत की है। आउरा, आयशा के बार-बार किस करने से परेशान हैं। जानें जब मुनव्वर ने इस बारे में आयशा से बात की तो उन्होंने क्या कहा।
Bigg Boss 17: आयशा करती हैं आउरा को किस
आउरा, मुनव्वर से कहते हैं कि उन्हें पसंद नहीं जब बार-बार आयशा उन्हें किस करती हैं। मुनव्वर, आउरा को समझाते हैं कि आयशा के इरादे गलत नहीं हैं। वह सिर्फ दोस्त के तौर पर ऐसा करती हैं। आउरा को अजीब लगता है, लेकिन फिर वह समझते हैं।
Bigg Boss 17: मुनव्वर ने क्या कहा
इसके अलावा जब मुनव्वर, आयशा को बताते हैं कि आउरा को क्या दिक्कत हो रही है तो वह बताती हैं कि उनके मन में कुछ गलत नहीं है। वह फिर कहती हैं कि मैं अब ध्यान रखूंगी।
आयशा को लेकर मन्नारा से भिड़े
हाल ही में जब मन्नारा चोपड़ा और आयशा की लड़ाई हुई और इसके बाद आयशा रोने लगीं तो मुनव्वर ने मन्नारा की क्लास लगाई। इतना ही नहीं इस दौरान जब मन्नारा, आयशा के साथ लड़ते वक्त नाजिला का नाम ले लेते हैं तो मुनव्वर भड़क जाते हैं। वह टेबल पर रखा गिलास भी तोड़ देते हैं। इतना ही नहीं उनके हाथ में चोट भी लग जाती है। मन्नारा और मुनव्वर के बीच मामला इतना बड़ जाता है कि एक्ट्रेस अब उनके साथ दोस्ती खत्म करने को बोल देती हैं।
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar