मनोरंजन

Bigg Boss 16: ‘वीकेंड के वार’ में रौब में नजर आए सलमान, इस बात पर सुम्बुल को लगाई जमकर फटकार

Bigg Boss 16: बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान कुछ दिन पहले डेंगू के शिकार हो गए थे लेकिन अब अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हो गए है। साथ ही सलमान खान फिर से सलमान ‘शुक्रवार का वार’ एपिसोड की शूटिंग पर भी लौट आए हैं। प्रोमो में अभिनेता पूरे रौब में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आते ही सुम्बुल तौकीर खान, अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को जमकर फटकार लगाई है। सलमान ने ‘शुक्रवार का वार’ एपिसोड में एक बार फिर सुम्बुल को आईना दिखाने की कोशिश की है।

‘वीकेंड के वार’ में रौब में नजर आए सलमान खान

शो के होस्ट सलमान खान प्रोमो में ये कहते हुए नजर आते हैं कि ‘सुम्बुल, आज की तारीख में आप मिसाल बनी हो। इसके बाद सलमान, सुम्बुल को लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम के पैसेज तक चलवाते हैं। फिर उनसे कहते हैं, ‘ऐसे ही हर एपिसोड में सुम्बुल पीछे नजर घूमते हुए नजर आती हैं।’ इसके बाद सलमान खान सुम्बुल से कहते हैं कि अपनी सीट से उठकर खड़ी हो जाइए और पीछे चली जाइए। ये जो लिविंग एरिया का सोफा है, थोड़ा उसके पीछे चले जाइए। बेडरूम के पैसेज में चले जाइए आप। फिर सलमान ने कहा कि एपिसोड दर एपिसोड आप इसी तरह पीछे जाती जा रही है।

https://twitter.com/BiggBoss/status/1585856383416561664?s=20&t=Mc2UmONjVPXADyg8913ppw

एक्टर ने सुम्बुल को लगाई जमकर फटकार

साथ ही आपको बताते चलें कि सलमान सुंबुल पर ही नहीं एक्टर अंकित गुप्ता पर भी नाराज होंगे। क्योंकि अंकित शो में कुछ कर नहीं रहे हैं इसलिए वो उन्हें रियलिटी चेक देते हैं। प्रियंका की बात को दोहराते हुए सलमान कहते हैं आपने कहा था अंकित अंदर से स्ट्रॉन्ग हैं। लेकिन हमें ये बात कैसे पता चलेगी। हमको ऐसी क्यों फीलिंग आ रही है कि आपको यहां नहीं रहना है। अब आने वाले एपिसोड में सलमान खान से मिली इस फटकार का अंकित और सुंबुल पर कितना असर होता है, ये तो आगे के एपिसोड देखकर ही पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button