Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ:  सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन हो गया। राजभर कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1450139012933427200?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1450139012933427200%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2Fmyogiadityanath2Fstatus2F1450139012933427200widget%3DTweet

सीएम योगी ने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1450134898006626307?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1450134898006626307%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2Fyadavakhilesh2Fstatus2F1450134898006626307widget%3DTweet

वहीं अखिलेश यादव ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यंत दु:खद! यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान! ‘सामाजिक न्याय’ को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि!

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन

बताते चलें कि सुखदेव राजभर बीएसपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक गिने जाते थे लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ रुख कर लिया था। उल्लेखनीय है कि राजभर 5 बार विधायक रहे हैं। वे लालगंज से तीन बार और दीदारगंज से दो बार विधायक रहे हैं। वे 2007-2012 तक मायावती के शासन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर भी रहे।

Related Articles

Back to top button