Punjabबड़ी ख़बरमनोरंजन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज होगा अंतिम संस्कार, दोपहर गांव में दी जाएगी आखिरी विदाई

Sidhu MooseWala Murder: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवारजन (Sidhu Musewala Funeral Today) मानसा के मूसा गांव के मानसा सिविल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में मूसेवाला के पार्थिव शरीर को रखा गया है। मनसा सिविल अस्पताल से सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर को उनके घर पहुंचाया गया है। पंजाबी गायक का अंतिम संस्कार आज दोपहर में उनके पैतृक गांव मूसा में होगा। दूर-दूर से उनके प्रशंसक गांव पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।  सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ था।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala Funeral Today) को करीब दो दर्जन गोलियां लगीं। यह खुलासा सोमवार को डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बाएं फेफड़े और लिवर पर गोलियों की बौछार ही सिद्धू की मौत का कारण बनी। रविवार को सिद्धू मूसेवाला पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। उसके बाद उनकी मौत हो गई थी। कुछ अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला पर फायरिंग की थी, जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

दोपहर को गांव में दी जाएगी आखिरी विदाई

मूसेवाला को उनके गांव में दोपहर 12 बजे के करीब आखिरी विदाई दी जाएगी। काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया था। मूसेवाला (Sidhu Moosewala Death) ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।  यह घटना मानसा में हुई है। यहां पर मूसेवाला पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका।

Read Also:- दूल्हा बनने से पहले ही सिद्धू मूसेवाला ने ओढ़ लिया कफन, मां ने बताया इस लड़की से होने वाली थी शादी!

Related Articles

Back to top button