Haryanaबड़ी ख़बर

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार का तोहफा, रोडवेज की बसों में फ्री में कर सकेंगी सफर

Rakshabandhan 2022: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार हर साल महिलाओं को यह तोहफा प्रदान करती है। महिलाएं अपने साथ 15 साल तक के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा करा सकेंगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा सरकार का तोहफा

मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आरंभ होगी तथा 11 अगस्त को रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को आज स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह सुविधा साधारण व स्टैन्डर्ड बसों में दी जाएगी। मनोहर सरकार ने यह निर्णय इस लिए लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें।

रोडवेज की बसों में फ्री में कर सकेंगी सफर

पिछले कई सालों से रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) के मौके पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाती रही है, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इस समय चूंकि कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए इस सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। महिलाएं अपने साथ 15 साल तक के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा करा सकेंगी। प्रदेश सरकार हर साल महिलाओं को यह तोहफा प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button