
गुजरात के सियासी रण में चुनावी बिगुल फुंक चुका है। अब किसकी बनेगी सरकार ये तो आने वाला समय ही बताएगा। आपको बता दें कि मिली जानकारी के हिसाब से गुजरात में 3 बजे तक बंपर वोटिंग हुई है। गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। आपको बता दें कि इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में आज भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होनी हैं।
अब तक की मिली जानकारी के हिसाब से दोपहर 3 बजे तक 48.14 प्रतिशत चुनाव हुआ है। आइए आपको बता दें कि मिली जानकारी के लिहाज से वोट प्रतिशत के कुछ जिलों के आंकड़े
तापी 64.27%
डांग 58.55%
वलसाड 53.49%
सुरेंद्रनगर 48.60%
नवसारी 55.10%
नर्मदा 63.88%
मोरबी 53.75%
गिर सोमनाथ 50.89%
राजकोट 46.68%
कच्छ 45.45%
जूनागढ़ 46.03%
सूरत 47.01%
जामनगर 42.26%
पोरबंदर 43.12%