Advertisement

Aaj Ka Rashifal 16 दिसंबर 2022: आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ, कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत, जानें अपनी राशि का हाल

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रहने वाला है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।

Advertisement

मेष

तार्किकता पर जोर देंगे। भावुकता से बचेंगे। परिश्रम से आगे बढ़ते रहेंगे। सजगता बढ़ाएंगे। पुराने रोग उभर सकते हैं। सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जल्द प्रतिक्रिया न दें। विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी। कार्य व्यापार में रुटीन संवारेंगे। लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा। कामकाजी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

वृष

आज का दिन आपकी खुशियों में चार चांद लगाने वाला रहेगा,क्योंकि आज आपको बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने का मौका मिलेगा,जिससे आपकी इनकम भी दोगुनी होगी। आर्थिक मामलों पर फोकस बना रहेगा. लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे। लाभ बढ़ा हुआ रहेगा। समय सुधार पर बना रहेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं भरा रहने वाला है,क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप यदि स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान है,तो आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं।  निजी विषयों में अच्छा करेंगे। सुख सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा। भावनात्मक संतुलन बढ़ाएं।  जरूरत के अनुरूप खर्च निवेश रखें। प्रतिक्रिया में धैर्य रखें। बड़प्पन से काम लें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल को सुधारने के लिए रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर किसी वाद-विवाद में पड़े,तो आपका कोई लडाई झगड़ा हो सकता है। साहस पराक्रम से सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक गतिविधियो में रुचि दिखाएंगे। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। सहकारिता में रुचि रखेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा।

सिंह

बैंकिंग कार्योंपर जोर रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। व्यवसाय की योजनाओं को आज फिर से गति मिलने से आपको लाभ होगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। निर्णय लेने में सहज रहेंगे। आवश्यक कार्यों में तेजी बनाए रखेंगे। उत्साह और विश्वास से भरे रहेंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे। आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। व्यक्तित्व बल पाएगा।

तुला

आज का दिन दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। किसी काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आपको किसी मतभेद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे यदि कोई गलती हो,तो आप उसमें तुरंत माफी मांगनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे। तेजी से काम लेंगे आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी। प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे। सभी प्रभावित होंगे। लक्ष्य पूरे करेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होने रहने वाला है। आपको अपने लेनदेन को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने भविष्य के लिए भी धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मकर

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप बिजनेस के मामले में यदि कोई प्रयास करेंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे,तो उसमें सुधार आना शुरू होगा।

कुंभ

सामान्य लाभ और परिणाम बने रहेंगे। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। सात्विकता बनाए रहें। स्वास्थ्य विषयक गतिविधियों में लापरवाही से बचें। कामकाज में स्पष्टता लाएं। स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न करें। सूझबूझ से आगे बढ़ें। अतिउत्साह से बचेंगे। व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें।

मीन

निसंकोच आगे बढ़ेंगे। निजी विषयों को हल करेंगे। आवश्यक मामलों में गति बनाए रखेंगे। साझेदारी के अवसरों का लाभ उठाएंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा कारोबारी लक्ष्यों को पूरा करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इच्छित सफलता की संभावना रहेगी। नेतृत्व और प्रबंधन संवरेंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *