बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: खुद पर कोड़े बरसाते नजर आए राहुल गांधी, वीडियो वायरल

Bharat Jodo Yatra: गुरुवार को तेलंगाना चरण की भारत जोड़ो यात्रा रुद्रराम गांव से फिर से शुरू हो गई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। वहीं इस यात्रा में नौसेना के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल रामदास व उनकी पत्नी ललिता रामदास भी शामिल हुईं।

भारत जोड़ो यात्रा रुद्रराम गांव से फिर से शुरू

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर आज की यात्रा की कुछ तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए हैं। इसमें राहुल गांधी एक बच्चे को करोट की सही टेक्निक सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, “टेक्निक गलत हो तो देश तबाही के रास्ते पर चला जाता है, ये तो बच्चों के भविष्य का सवाल ठहरा।”

https://twitter.com/dpakwa/status/1588133316435529730?s=20&t=Init4wNdpa8sd1yPeSlYFA

खुद पर कोड़े बरसाते नजर आए राहुल गांधी

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी खुद को कोड़े मारते हुए दिख रहे हैं, दरअसल राहुल गांधी ने तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना के बोनालु उत्सव में हिस्सा लिया। इस उत्सव में खुद को कोड़े मारने की परंपरा है। यह कोड़े ‘पोथाराजू’ बना व्यक्ति अपने शरीर पर मारता है। ऐसी मान्यता है कि पोथाराजू, बोनालु उत्सव की देवी महाकाली का भाई है, जो देवी की रक्षा के लिए चाबुक चलाता है।

Related Articles

Back to top button