Bharat Jodo Nyay Yatra: अमरोहा में नारे लगे ‘राहुल तुमसे प्यार है दानिश 5 साल से फरार है’

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद पहुंची। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ अमरोहा से मौजूदा सांसद दानिश अली और प्रदेश महा सचिव सचिन चौधरी भी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी की कार में सवार सांसद दानिश अली का अमरोहा के कैलसा मार्ग पर विरोध हुआ। जिसमें लोगों ने राहुल तुमसे प्यार है दानिश 5 साल से फरार है के बैनर दिखाए और नारेबाजी भी की। अमरोहा पहुंच कर राहुल गांधी ने रविदास जयंती के मौके पर अमरोहा में रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
Bharat Jodo Nyay Yatra: पेपर लीक को लेकर क्या बोले जयराम रमेश
लोगों ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का अमरोहा गांधी मूर्ति चौराहे पर स्वागत किया। साथ में प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, सांसद दानिश अली भी साथ रहे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर यूपी में देखने को मिला है पेपर लीक होने के मुद्दे को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जोरदार तरीके से उठाया था।
अब इसका असर देखने को मिल गया है दोनों नेताओं के आवाज उठाने के बाद यूपी सरकार को सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को रद्द करना पड़ा है। सभी को न्याय दिलाने के लिए यात्रा जारी है उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमरोहा से संभल के लिए रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें:-UP: BJP का लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन
Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप