
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में हो रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज 21वां दिन है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज झारखंड के दुमका पहुंची। राहुल की यात्रा को जनता का भारी समर्थन भी मिला। राहुल ने यात्रा के दौरान जनता को संबोधित किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘हम जातिगत जनगणना कराएंगे’ राहुल गांधी ने दुमका में जनता को संबोधित किया। राहुल ने पिछड़ों को साधने की कोशिश भी की। राहुल ने संबोधन के दौरान कहा कि कांग्रेस ने जातिगत जनगणना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही मांग की कि देश का एक्स रे होना चाहिए और सबको यह पता चलना चाहिए कि देश में कितने आदिवासी, कितने दलित, कितने पिछड़े, कितने सामान्य हैं और उनके पास कितना धन है।
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल का PM पर निशाना
राहुल ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे यह काम नहीं कराना चाहते। राहुल ने जनता से वादा किया कि जैसे ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी, वैस ही वे देश में जातिगत जनगणना कराएंगे।
20 मार्च को है यात्रा का समापन
बता दें कि भारत जोड़ो न्या यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ये यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।
ये भी पढ़ें- 14 फरवरी को Bharat Jodo Nyay Yatra की UP में एंट्री, विभिन्न वर्ग के लोगों से राहुल गांधी करेंगे संवाद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप