Uttar Pradeshक्राइम

बरेली : खौफ का पर्याय बना साइको किलर गिरफ्तार, कई महिलाओं को उतार चुका मौत के घाट

Bareilly Crime News : वो महिलाओं को अकेला देख उनसे बात करता, उनसे छेड़छाड़ करता और मौके मिलते ही उन्हें मौत के घाट उतार देता. उसने ऐसा एक या दो महिलाओं के साथ नहीं बल्कि कई महिलाओं के साथ किया. पुलिस के लिए चुनौती बना यह शख्स अपने पास न कोई मोबाइल रखता और न ही कोई वाहन, बीते एक साल में इस आरोपी की गुत्थी इतनी गहरी हो चली थी कि पुलिस हर बार उस तक पहुंचने की भरपूर कोशिश करती लेकिन खाली हाथ रह जाती. आखिरकार पुलिस को उसे पड़कने में सफलता मिल ही गई. पुलिस की यह सफलता बरेली जिले के शाही शीशगढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए सुकून लेकर आई. पुलिस ने बताया वो शख्स साइको किलर है.

बरेली जिले में महिलाओं की सिलसिलेबार हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने छह महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन दिन पहले ही पुलिस ने उसका स्केच जारी कराया था।

जून 2023 से जुलाई 2024 तक हो चुकी 10 महिलाओं की हत्या

एसपी साउथ मानुष पारीक के अनुसार आरोपी साइको किलर नवाबगंज के गांव बाकरगंज सानुआ का रहने वाला कुलदीप कुमार है। नवाबगंज से शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जाकर महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या करता था। आरोपी की उम्र करीब 30 साल है। सभी घटनाएं उसने शाही शीशगढ़ क्षेत्र में कीं। पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की। सभी महिलाओं की हत्या के बारे में डिटेल में जानकारी की।

आखिर क्यों साइको किलर बन गया कुलदीप?…

नवाबगंज के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जब वह छोटा था तो उसकी मां चल बसी। वह सौतेली मां के व्यवहार से बहुत दुखी था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी। उसे खाना नहीं देती थी। बात-बात में झगड़ा कर उसका गला दबाने की कोशिश करती थी। इस वजह से उसे सनक सवार हो गई। महिलाओं को लेकर उसमें हिंसा और गुस्सा बढ़ता गया। जिसकी वजह से वह साइको किलर बन गया।
इन पांच वजहों से निशाने पर आया साइको किलर

नवाबगंज के रहने वाले साइको किलर की रिश्तेदारी शाही शीशगढ़ के दो गांव में हैं। उसकी बहन ब्याही है। साइको किलर ने एक बंगाली महिला के साथ शादी की थी। पूछताछ में महिला ने भी बताया कि वह झगड़ा करता था। उसका व्यवहार हिंसात्मक था। गला पकड़कर झगड़ा करने लगता था। साइको किलर ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया। उनमें सभी अधेड़ उम्र की थीं। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या से पहले आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता था। सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थीं। वह महिलाओं से पहले काफी देर तक बातचीत करता था। इसके बाद मौका मिलते ही उनकी हत्या कर देता था।

मोबाइल न कार, पैदल घूमता था

कुलदीप कुमार के पास कार, साइकिल बाइक कुछ नहीं है। वह पैदल घूमता था। बस, ऑटो में सफर करता था। महिलाओं से काफी खुलकर बात करता था। खासकर अकेली महिलाओं को टारगेट करता था। मोबाइल इस्तेमाल न करने की वजह से ही पुलिस को उसे पकड़ने में काफी समय लगा। उसको पकड़ने के बाद पुलिस ने उसके तमाम वीडियो बनाए। यहां तक कि महिला स्टेच्यू के साथ घटना का रिक्रिएशन कराया। उसने हूबहू वैसी ही गांठे बांधीं। जैसी घटना के दौरान महिलाओं की गला दबाकर हत्या करने में इस्तेमाल की थी।

रिपोर्ट : संजय शर्मा, संवाददाता, बरेली, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें : UP : गुड़िया पीटने तालाब किनारे गए दो बच्चे डूबे, मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button